बरेली
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बरेली में भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जी के बरेली आगमन पर सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया।
स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया और नारेबाजी की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ,महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी, पूर्व मंत्री एवं विधायक अता उर रहमान, प्रवीण सिंह ऐरन, विधायक शाजिल इस्लाम, विजयपाल सिंह, सुरेंद्र सोनकर, रविंद्र सिंह यादव, अशोक यादव, पंडित दीपक शर्मा, हरिओम प्रजापति,जितेंद्र मुंडे, दिनेश यादव, सिंपल कन्नौजिया, जोगेंद्र पटेल, अविनाश मिश्रा, हसीब खान, पीयूष वर्मा, श्रीमती स्मिता यादव एवं श्रीमती सरताज ग़ज़ल अंसारी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



