बरेली
चैनपुर प्रकरण: एसएसपी बरेली ने गठित की उच्च स्तरीय जांच समिति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। दिनांक 11.07.2026 को छेड़छाड़ के आरोप में PRV द्वारा थाना बिथरी चैनपुर लाए गए आरोपी अनिल पुत्र छेदालाल निवासी ग्राम चन्दपुर, थाना बिथरी चैनपुर के कथित रूप से कांच के दरवाजे से बाजू में चोट लगने से घायल हो जाने के प्रकरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विस्तृत जांच हेतु एसएसपी बरेली द्वारा तत्काल प्रभाव से पुलिस अधीक्षक अपराध, बरेली की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है। जांच समिति में नामित अधिकारी:
पुलिस अधीक्षक अपराध, बरेली अध्यक्ष
क्षेत्राधिकारी अपराध, बरेली सदस्य
प्रभारी सीसीटीएनएस, बरेली सदस्य
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समिति को प्रकरण की गहन जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।



