बरेली
मुख्य चिकित्सा निदेशक ने किया इज्जतनगर रेलवे अस्पताल का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर की प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. सुषमा माटे ने आज मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू. एस. नाग के साथ मंडल रेलवे चिकित्सालय, इज्जतनगर एवं स्वास्थ्य यूनिट बरेली सिटी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. माटे ने चिकित्सालय के ओपीडी, आपातकालीन वार्ड, पैथोलॉजी, औषधि भंडार, अंतःरोगी वार्ड व अन्य इकाइयों का गहन अवलोकन कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी। उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बात कर उपचार व सुविधाओं की जानकारी ली।
डॉ. माटे ने चिकित्सकों एवं कर्मियों को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं देने के निर्देश दिए। परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर उन्होंने साफ-सफाई, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली व बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।
बाद में उन्होंने मान्यता प्राप्त रेलवे यूनियनों के प्रतिनिधियों से मिलकर समस्याएं सुनीं और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ. मनोहर कुमार, डॉ. आशुतोष शंखधर, डॉ. ऋषभ गावा, डॉ. प्राची वर्मा, डॉ. युसरा हसन सहित अस्पताल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे !




