खैरथल

PM Modi ने किया खैरथलअमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण

मिली आधुनिक रेलवे स्टेशन की सौगात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल रेलवे स्टेशन का 4.15 बजे पंजाब के जालंधर से वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया उन्होंने जनता को सौंपा।
13 करोड़ की लागत से इस स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय मंत्री  भूपेंद्र यादव , जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश, पूर्व विधायक रामहेत यादव ,बनवारी लाल सिघल,जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर  समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे कार्यक्रम में बडी संख्या मे लोग भी मौजूद रहे।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा सरकार अलवर खैरथल-तिजारा जिले के विकास के लिए प्रतिबद्ध है अमृत भारत स्टेशन खैरथल पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की संभावनाएं बढ़ेंगी।  स्टेशन यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक रेल यात्रा का अनुभव देंगे।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन पर आकर्षक पोर्च, दो नए प्रवेश द्वार, विस्तारित पार्किंग, नया फुट ओवर ब्रिज, रैंप, प्लेटफॉर्मों का नवीनीकरण, आधुनिक प्रतीक्षालय, हेल्प डेस्क, वाटर बूथ, बेहतर टिकट विंडो तथा स्थानीय कला से सुसज्जित स्टेशन भवन सहित अनेक आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले राजगढ़ रेलवे स्टेशन का भी लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास कराया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जल संरक्षण एवं पेयजल परियोजनाओं पर विशेष कार्य किया जा रहा है। बेड़ा का बास, रैईयन एवं छीन-छीन सहित विभिन्न जल योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से बेहतर संपर्क, खैरथल बाईपास के शीघ्र निर्माण तथा भिवाड़ी विकास प्राधिकरण के माध्यम से क्षेत्र के सुनियोजित विकास को गति दी जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button