बाराबंकी
अवैध निजी अस्पतालों पर कार्यवाही का सिलसिला जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी । नियमों को ताक पर रखकर संचालित अवैध निजी अस्पतालों पर कार्यवाही का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा । सीएचसी बड़ागांव अधीक्षक राधेश्याम गौड़ सफदरगंज में अर्थ पाली क्लीनिक पर पहुंचकर जांच शुरू की तो जांच के दौरान कोई भी अभिलेख और दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर सके । डा0 राधेश्याम गौड़ ने संचालित संचालक को तत्काल कमियां दूर करने के निर्देश देते हुए क्लीनिक बन्द कर नोटिस थमा दिया । अधीक्षक ने संचालक को तत्काल कमियां दूर करने के निर्देश देते हुए 3 दिन के भीतर सभी आवश्यक अभिलेख सी एच सी बड़ागांव मैं प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । उन्होंने चेतावनी दी की निर्धारित समय सीमा में कमियां दूर नहीं होने पर नियम अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी ।



