पाकुड़ में आयुष जांच शिविर आयोजित, 390 लोगों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
AYUSH screening camp organized in Pakur; 390 people underwent free health check-ups.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आयुष विभाग, पाकुड़ की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविर आयोजित किए गये। इन शिविरों में कुल 390 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविरों का आयोजन पाकुड़ प्रखंड के झिकरहट्टी एवं कालिकापुर, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिट्टीपाड़ा एवं धरमपुर, अमड़ापाड़ा प्रखंड के अमड़ापाड़ा एवं पकलो, पाकुड़िया प्रखंड के पाकुड़िया एवं खकसा तथा हिरणपुर प्रखंड के डुमरिया एवं मोहनपुर में किया गया। शिविर में मौजूद चिकित्सकों डॉ. अबु तालिब शेख, डॉ. सौरभ विश्वास, डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. अशोक मेहता, डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. संतोष कुमार यादव, डॉ. बीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, डॉ. लवकुश यादव, डॉ. कुलेश कुमार तथा आयुष विभाग के कर्मी अफरोज आलम ने बताया कि शिविर के दौरान रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग, बच्चों से संबंधित बीमारियों सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की निःशुल्क जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध कराई गईं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण की इस पहल की सराहना की। आयुष विभाग ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।



