पाकुड़

गैस सिलेंडर चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के दो सिलेंडर बरामद

Two accused arrested in gas cylinder theft case; two stolen cylinders recovered.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 177/26 दिनांक 19 जुलाई 2026 के तहत गैस सिलेंडर चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सरफराज अंसारी (पिता सिराज अंसारी), निवासी प्यादापुर एवं अल्लाहुसैन अंसारी, निवासी हरिणडंगा बाजार शामिल हैं। दोनों पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपियों द्वारा गैस टंकी चोरी कर बेचने का काम किया जा रहा था। आरोपी सरफराज अंसारी ने नया टोला हरिणडंगा निवासी मुरारी ठाकुर के घर तथा बड़ी अलीगंज स्थित रविंद्र चौक के पास रंजीत कुमार साहा की गुमटी का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हरिणडंगा निवासी अल्लाहुसैन अंसारी की दुकान से चोरी के दो गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button