AIMIM ने हीरानंदपुर और नवादा पंचायत में लगाया SIR हेल्प डेस्क, लोगों को दी सहायता
AIMIM set up SIR help desks in Hiranandpur and Nawada panchayats and provided assistance to the people.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। AIMIM पाकुड़ के तत्वावधान में पूर्व विधायक सह संथाल परगना प्रभारी अकिल अख्तर के निर्देश पर पाकुड़ प्रखंड के हीरानंदपुर एवं नवादा पंचायत में SIR हेल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा है। हेल्प डेस्क के माध्यम से बड़ी संख्या में आम नागरिकों को SIR फॉर्म भरने में सहायता, आवश्यक जानकारी तथा दस्तावेजों से संबंधित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। AIMIM कार्यकर्ताओं ने लोगों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाते हुए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि जानकारी के अभाव में कोई पात्र नागरिक परेशानी का सामना न करे। इस अवसर पर अकिल अख्तर ने कहा कि AIMIM जनसेवा और लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जिले की अन्य पंचायतों में भी SIR हेल्प डेस्क के माध्यम से निःशुल्क सहायता अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा भावना के साथ लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने की अपील की।



