झुंझुनू
पूर्व पार्षद जानूं ने किया निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर के युवा नेता एवं पूर्व पार्षद प्रमोद जानूं द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपए नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने किया भव्य स्वागत। राष्ट्रीय जाट महासंघ के झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल , सलाहकार मामराज महला एवं युवा तेजा सेना शहर अध्यक्ष सुनिल भाम्बू ने शाॉल, साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त पूर्व पार्षद प्रमोद जानूं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



