बरेली
जी.पी. क्रिकेट अकादमी कराएगी “बिग बॉयज लीग”
29 जुलाई से 60 दिन चलेगा रोमांचक टूर्नामेंट, 8 टीमें, नाइट मैच और लाइव प्रसारण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी जी.पी. क्रिकेट अकादमी द्वारा “बिग बॉयज लीग” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 29 जुलाई से लगातार 60 दिन तक चलेगा जिसमें रोजाना एक मुकाबला होगा। सभी मैच दोहरा रोड स्थित निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब में फ्लड लाइट्स की रोशनी में खेले जाएंगे।
लीग में 8 टीमें भाग लेंगी – गज ग्रीन चैलेंजर्स, ए.एस. डायमंड्स, HBCC, राइजिंग टाइटंस बरेली, सुजनी सुपरकिंग्स, पॉवर स्ट्राइकर्स, JP राइजिंग स्टार और SMG ग्लोबल फाइटर्स। हर टीम 14 मैच खेलेगी। इसमें 12 नाइट और 2 डे-नाइट मैच शामिल हैं। पूरे टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण CrickHeroes ऐप पर होगा।
आयोजक गगन मेहरोत्रा, विशाल मेहरोत्रा, पवन मेहरोत्रा और बॉबी जी ने कहा कि लीग का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना है।



