बेतुल

बैतूल विक्रम वैद्य बने भाजयुमो के बैतूल जिलाध्यक्ष

समर्थकों में खुशी की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के बैतूल जिला अध्यक्ष पद पर विक्रम वैद्य की नियुक्ति के बाद जिले भर में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर अनेक सामाजिक, राजनीतिक एवं युवा साथियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की कामना की।
विक्रम वैद्य को एक ऐसे युवा नेता के रूप में जाना जाता है जो हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी और आमजन से जुड़ाव के कारण उन्हें क्षेत्र में विशेष पहचान मिली है। उनकी नियुक्ति को संगठन द्वारा युवा नेतृत्व को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर उनके मित्रों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने कहा कि विक्रम वैद्य के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा बैतूल जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाएगा। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button