रामपुर शाहबाद

व्यापार मंडल ने नवागत एसडीएम से की मुलाकात, नगर की समस्याएं रखीं सामने

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नवागत एसडीएम आदेश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने एसडीएम को नगर की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान जल निगम की ओर से पाइपलाइन बिछाने के कार्य में हो रही देरी और जगह-जगह खुदाई के कारण लोगों को हो रही परेशानियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। नगर अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने एसडीएम का बुके भेंटकर स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। जगह-जगह सड़कें खोद दिए जाने से कीचड़ फैल गई है।जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई है। व्यापारियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मौके पर ही जल निगम के जेई से फोन पर वार्ता की। उन्होंने तीन दिन के भीतर पाइपलाइन का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण करने की बात भी कही। इस दौरान युवा व्यापार मंडल के नगर महामंत्री गोरे खान, संगठन मंत्री शाज़मान आर्यन एवं मंत्री नीरज गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button