हापुड़

मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड । हापुड की सहायक निदेशक मत्स्य विभाग ऋचा चौधरी ने बताया कि , वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की निम्नलिखित योजनाओं के अन्तर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in दिनांक 16.07.2026 से दिनांक 31.07.2026 तक खोला जा रहा है:-

1. मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना

2. सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना

3. उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अन्तर्गत-

(1) मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना

(2) माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजनान्तगर्धत श्रेणी-1, 2 व 3 के जलाशय वाले जनपदों में केज स्थापना

4. अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में मात्स्यिकी के विकास हेतु नए तालाब निर्माण व प्रथम वर्ष निवेश

5. उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना

6. विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना

उपरोक्त योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार आवेदन पृथक-पृथक करने होगें। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। उक्त योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होगें। योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त / प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में जनपदीय कार्यालय मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण कमरा नम्बर 221 द्वितीय तल विकास भवन, हापुड से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

मत्स्य निदेशालय के हेल्प लाइन दूरभाष नं०: 0522-2740270 पर किसी भी कार्य दिवस में जानकारी हेतु संपर्क किया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button