बरेली

74वीं UP पुलिस फुटबॉल का बरेली में भव्य शुभारंभ

पहले दिन पुरुष वर्ग में 5 और महिला वर्ग में 2 मुकाबले खेले गए

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में सोमवार को 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक फुटबॉल महिला/पुरुष प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रातः 09:00 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने फुटबॉल को किक मारकर किया। उद्घाटन समारोह में विभिन्न जोनों से आई टीमों, पुलिस अधिकारियों, खिलाड़ियों व दर्शकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 11 जोन व महिला वर्ग की 06 जोनों की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन के बाद पहले दिन पुरुष वर्ग में 5 मुकाबले हुए। वाराणसी जोन ने लखनऊ को 5-0, मेरठ जोन ने आगरा को 6-0, पीएसी पूर्वी जोन ने पीएसी मध्य को 2-0, गोरखपुर जोन ने बरेली को 2-0 और लखनऊ जोन ने पीएसी पश्चिमी को 2-1 से हराया।
महिला वर्ग में कानपुर जोन ने प्रयागराज को 2-1 और मेरठ जोन ने आगरा को 1-0 से जीत दर्ज की।
SSP अनुराग आर्य ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन व टीम वर्क के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध मनीष चन्द्र सोनकर, शिवम आशुतोष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button