खैरथल
प्रधान बनने पर विनोद कुमारी सागवान का “हमारी संस्कृति फाउंडेशन” ने किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। हमारी संस्कृति फाउंडेशन की संस्थापिका शिवानी शर्मा के नेतृत्व में फाउंडेशन की पूरी टीम ने विनोद कुमारी सागवान को पुनः प्रधान बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से विनोद कुमारी सागवान का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शिवानी शर्मा, सोना देवी, गोमती, शिमला, भगवती, पूनम, रोशनी, कोमल, रेखा सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया और उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
संस्थापिका शिवानी शर्मा ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विनोद कुमारी सागवान आगे भी क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के कार्य पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करती रहेंगी।

