बरेली
जिलाधिकारी ने मानसिक मंदित आश्रय गृह तथा मानसिक मंदित बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भोजन, स्वास्थ्य व प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की जिलाधिकारी ने ली जानकारी, संवासियों से किया संवाद
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज सुभाष नगर के पटेल विहार स्थित दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित नवीन मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र (पुरुष) तथा ममता राजकीय मानसिक मंदित बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम आश्रय गृह में भोजनालय एवं भण्डार गृह का निरीक्षण किया तथा भोजनालय में निर्धारित मेन्यू के अनुसार उड़द की दाल, जीरा आलू, चावल आदि बन चुके थे एवं रोटी बन रही थी। उन्होंने भण्डार गृह में सभी आवश्यक सामग्रियों को देखा और भोजन एवं साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की उपलब्धता, आर०ओ० वाटर प्यूरीफायर, अग्निशमन यंत्र आदि को भी देखा।जिलाधिकारी ने वार्डेन/नर्स रूम को भी देखा और संवासियों के मेडिकल चेकअप, दवाइयों आदि की जानकारी प्राप्त की, जिस पर प्रभारी अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में 28 मानसिक मंदित संवासी निवासरत है, सभी संवासियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाता है एवं नियमित रूप से दवाओं आदि का वितरण किया जाता है। जिलाधिकारी ने संवासियों से बातचीत की और उनकी दैनिक दिनचर्या व नाश्ते में क्या मिला है की भी जानकारी ली एवं संवासियों को फलों आदि का वितरण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह, कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 व यू0पी0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि0 सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।



