दिल्लीराष्ट्रीय

पुलिस महानिदेशक अनुराग धनखड़ की कथित आत्महत्या प्रकरण।

भारत के राष्ट्रपति से पुलिस अधिकारी डी जी पी की असमान्य परिस्थितियों में हुई मौत के कारणों पर उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

नई दिल्ली। त्रिपुरा राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग धनखड़ की कथित आत्महत्या पर ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन (ए आई के के एम एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड सत्यवान ने गहरा दुख प्रगट करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। सत्यवान ने राष्ट्रपति से मांग की है कि एक राज्य के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी डी जी पी की असमान्य परिस्थितियों में हुई मौत के कारणों पर उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की जाए।

समाचार पत्रों से त्रिपुरा सरकार द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि प्राथमिक दृष्टि से मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। अगर यह आत्महत्या है तो ऐसी कौनसी परिस्थितियां थी, जिनमें एक उच्चतम रैंक का एक अधिकारी आत्महत्या करने के लिए बाध्य हुआ और उन परिस्थितियों के लिए कौन जिम्मेदार है? अगर कोई सुसाइड नोट भी मिला है तो उसे भी जनता के बीच लाया जाए। देश की जनता के सामने अनुराग धनखड़ की मौत के वास्तविक सभी कारणों को सामने लाया जाए। पुलिस के आला अधिकारी द्वारा इस तरह आत्महत्या करना जहां दुखदाई है, वहीं समाज के लिए भी हर लिहाज से गलत संकेत की ओर इशारा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button