रांची

डिजिटल झारखंड के लिए ग्रामीण क्षेत्रों तक तकनीक पहुंचाना प्राथमिकता- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

Taking technology to rural areas is a priority for Digital Jharkhand – Chief Minister Hemant Soren.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि “डिजिटल झारखंड” का सपना तभी साकार होगा जब तकनीक और डिजिटल सेवाएं राज्य के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें। बैठक में डिजिटल झारखंड विजन-2029, ई-गवर्नेंस परियोजनाओं, साइबर सुरक्षा, डेटा प्रबंधन, आईटी पार्क, स्टेट डेटा सेंटर तथा चीफ मिनिस्टर डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के डेटा को केंद्रीकृत करने, प्रत्येक विभाग एवं जिले में आईटी अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करने और साइबर सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यापक मैपिंग कराने तथा अगले तीन वर्षों में सभी पंचायतों तक 5जी नेटवर्क पहुंचाने का लक्ष्य तय करने को कहा। भारतनेट फेज-3, JharNet 2.0 और अन्य डिजिटल कनेक्टिविटी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने इंटरनेट शैडो क्षेत्रों की पहचान कर वहां चरणबद्ध तरीके से नेटवर्क विस्तार करने, पुलिस स्टेशनों में सीसीटीवी नेटवर्क और आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा सभी विभागों में फोटोयुक्त डिजिटल सक्सेशन चार्ट नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला न्यायालयों में उच्च गुणवत्ता वाले साउंड सिस्टम स्थापित करने और राज्य में आईटी उद्योग, स्टार्टअप, नवाचार, कौशल विकास तथा निवेश को बढ़ावा देकर मजबूत आईटी इकोसिस्टम विकसित करने पर बल दिया। साथ ही विभाग की सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर लंबित कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button