बरेली
मासिक समीक्षा बैठक में प्रधानाध्यापकों की कार्यशैली की समीक्षा हुई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। विकासखंड भदपुरा के बीआरसी केंद्र क्योलड़िया में बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने समस्त प्रधानाध्यापकों के साथ मासिक बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की।
खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि यू-डाइस पोर्टल पर ड्रॉप बॉक्स अद्यतन किया जाए। संचारी रोगों से बचाव के लिए छात्र, अभिभावक और आमजन को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जाए। शिक्षक इको क्लब के अंतर्गत गतिविधियां नियमित करें, प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों की प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करें, निपुण प्लस एप पर नियमित आंकलन करें, शारदा पोर्टल पर ड्राप आउट छात्र अपडेट करें, आईसीटी व स्मार्ट क्लास का संचालन करें। गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्राथमिकता है और विकासखंड के सभी विद्यालयों को निपुण बनाना है। एआरपी अरुण कुमार ने कहा कि शिक्षक संदर्शिका का उपयोग कर शिक्षण कार्य हो। सभी विद्यालयों में अग्निशमन यंत्र सक्रिय रखे जाएं। बाल वाटिका व स्कूल रेडीनेस के कार्यक्रम नियमित हों और पाठ्यक्रम समय से पूर्ण हो। बैठक में राजवीर सिंह, सर्वेश सिंह, राजेंद्र सिंह, मनोहर सिंह, हरीश, इंद्रपाल, विकास कुमार, हरीशंकर, अवधेश, अभिषेक, ओम बाबू सहित न्याय पंचायत क्योलड़िया, ज्योंत जागीर, विलास नगर, जवेदा के प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।




