कैराना

लाइन शिफ्टिंग के कारण आज सात घंटे बंद रहेगी कोतवाली फीडर की बिजली

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। शहर के कुछ क्षेत्रों में गुरुवार को करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पब्लिक इंटर कॉलेज से पानीपत बाईपास शामली रोड तक 11 केवी विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र देवी मंदिर कैराना से संचालित 11 केवी कोतवाली फीडर की आपूर्ति बंद रखी जाएगी। उपखंड अधिकारी (विद्युत वितरण उपखंड-तृतीय) अमित गुप्ता ने बताया कि 23 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सुरक्षा की दृष्टि से लाइन शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान 11 केवी कोतवाली फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि लाइन शिफ्टिंग का कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।बिजली विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने और विभाग का सहयोग करने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button