मथुरा

मथुरा से वाराणसी तक दौड़ेगी वंदे भारत

सांसद हेमा मालिनी ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा से वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की कवायद तेज हो गई है। सांसद हेमामालिनी ने कहा कि इससे ब्रज क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक और तेज रेल सेवा का लाभ मिलेगा। 18 जुलाई को भेजे गए पत्र में सांसद ने उल्लेख किया है कि मथुरा जंक्शन उत्तर भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक और व्यावसायिक यात्री आते-जाते हैं। इसके बावजूद मथुरा से वाराणसी के लिए वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है। सांसद ने अपने पत्र में बताया कि बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष एडवोकेट चौ. राघवेंद्र सिंह ने भी इस संबंध में उन्हें पत्र भेजकर आगरा कैंट से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को मथुरा तक विस्तारित करने का अनुरोध किया है। इसी मांग को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने रेल मंत्री से इस प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। अब इस मांग पर रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय के निर्णय का इंतजार है। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मथुरा सांसद का पत्र प्राप्त हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button