बरेली
जिलाधिकारी ने करी पशुपालन विभाग की समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि जनपद में 107 गौशालाएं संचालित हैं, जिनमें 16,224 गौवंश संरक्षित हैं।
जिलाधिकारी ने निराश्रित गौवंशों को संरक्षित करने और कांवड़ मार्गों पर दुर्घटना रोकने के लिए रेडियम बेल्ट पहनाने के निर्देश दिए। बरसात के चलते गौशालाओं में जलभराव और रास्ते दुरुस्त करने को कहा। शेरगढ़ के शरीफनगर में कटान, बागरपुर गौशाला तक मार्ग व बिजली समस्या पर खंड विकास अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध कब्जा मुक्त भूमि पर चारा फसल बुवाई, समयबद्ध टीकाकरण और कोल्ड चेन बनाए रखने के आदेश दिए। बिजली समस्या हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत से वार्ता को कहा।
बैठक में सीडीओ देवयानी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए व समस्त उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।


