संभल

धूमधाम से मनाया गुरु रविदास महाराज का प्रकाश पर्व।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

संभल। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गुरु रविदास जी महाराज का 650वाँ प्रकाश पर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह और कैबिनेट मंत्री गुलाब देवी जी की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया।आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर महान संत, समाज सुधारक एवं समरसता के प्रतीक गुरु रविदास महाराज के 650 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गुलाब देवी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु रविदास महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरु जी का स्मरण कर समाज सुधार में उनके योगदान को याद किया। समरसता और भाईचारे का संदेश देते हुए सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गुलाब देवी ने कहा। गुरु रविदास जी महाराज ने समाज में व्यापत कुरीतियों जातिगत भेदभाव और असमानता को दूर कर समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उनका अमर संदेश ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ आज भी हमें आत्म-शुद्धि, ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार गुरु महाराज के बताए समरसता और सर्वसमावेशी विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है।भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु रविदास जी महाराज केवल एक संत नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक थे। उन्होंने कर्म को ही धर्म माना और हर व्यक्ति को स्वाभिमान से जीने की राह दिखाई। उनका 650वाँ प्रकाश पर्व हम सभी के लिए उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने का संकल्प लेने का अवसर है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं गुरु भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष,कार्यक्रम संयोजक अर्जुन बाल्मीकि ने किया इस अवसर पर परमेश्वर लाल सैनी, ओमवीर सिंह खड़गवंशी,मंजू दिलेर, सुरेश सैनी ,मनोज कठेरिया , शिल्पी गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, सौरभ गुप्ता, विपिन गुप्ता, चरन सिंह भारती,सोनू चाहल, चंद्रसेन राणा, मुकुल रस्तोगी, अंकित जैन,पंकज गुप्ता, तेजपाल सैनी ,शुभम अग्रवाल, यश मदान, मोक्षिका शर्मा,जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य, जनप्रतिनिधि, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं भारी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता और गुरु भक्त उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button