
गढ़मुक्तेश्वर के चकलठीरा के जंगल से लगभग 90 ली0 कच्ची शराब व 800 Kg लहन बरामद कर मौके पर कराया नष्ट
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
हापुड़। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए आदेश के तहत जिलाधिकारी, हापुड़ व संयुक्त आबकारी आयुक्त, मेरठ जोन व उप आबकारी आयुक्त मेरठ प्रभार मेरठ एवं जिला आबकारी अधिकारी हापुड़ के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के संबंध में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में आज आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -1 मय स्टाफ व क्षेत्र-2 मय स्टाफ गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम चकलठीरा में दबिश दी गयी। दबिश के दौरान चकलठीरा के जंगल से लगभग 90 ली0 कच्ची शराब व 800 Kg लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही मदिरा के अवैध बिक्री के अन्य सम्भावित स्थलों व प्राप्त शिकायती स्थलों पर भी दबिश की कार्यवाही की गयी। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 के अन्तर्गत आने वाली दुकानों का निरीक्षण किया गया एवं POS मशीन से100% सेल करने को कहा गया। आबकारी अधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद कि किसी भी वाइन शॉप पर किसी भी दशा में ओवर रेट ना होने पाए। उन्होंने बताया कि जनपद में अवैध शराब को लेकर निरंतर अभियान चलाया जाएगा।




