झुंझुनू

महारानी ज्वेलर्स ने किया निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। नगरपरिषद के सामने स्थित शहर की प्रतिष्ठित महारानी ज्वैलर्स के प्रोपराइटर बलबीर भैड़ा एवं अशोक चौधरी द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपए नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद लोयल, झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल, मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार रामवतार लोयल, ब्लॉक प्रभारी सुभाषचंद्र पूनियां ने शाॅल, साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। अंकित कुमार एवं आदित्य कुमार ने आयें हुए सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने महारानी ज्वैलर्स के प्रोपराइटर का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button