जामताड़ा

करमाटांड़ प्रखंड स्थित नंदनकानन परिसर में बुधवार को महान समाज सुधारक पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 135वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
  जामताड़ा : इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके जीवन, संघर्ष और समाज सुधार से जुड़े विचारों को उपस्थित लोगों के बीच साझा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यासागर ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष कर समाज को नई दिशा दी। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक बेहतर और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है। पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें छह लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि खेती-बाड़ी के मौसम के कारण अपेक्षित संख्या में लोग नहीं पहुंच सके, फिर भी रक्तदान जैसे मानवीय कार्य को आगे भी नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। साथ ही नंदनकानन परिसर के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और समग्र विकास को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इधर, विद्यासागर रेलवे स्टेशन स्थित विद्यासागर पार्क में स्थापित प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर महान विभूति को नमन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यासागर स्मृति रक्षा समिति के सचिव सपन चौधरी, उपाध्यक्ष विद्रोह मित्रा, कोषाध्यक्ष एस.एन. सिन्हा, मानस बंदोपाध्याय, देवाशीष मिश्रा, चंदन मुखर्जी, डी.डी. भंडारी, डॉ. पार्थो बोस सहित समिति के कई सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button