बरेली

क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय में गुरुजन हुए सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। गुरु पूर्णिमा, महर्षि वेदव्यास जयंती और संत रविदास प्रकाश वर्ष के अवसर पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान के लिए आरटीओ रविंद्र कुमार ने शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य एवं आंचलिक विज्ञान समन्वयक डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, मंडलीय सड़क सुरक्षा प्रभारी एवं प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार सक्सेना और इको क्लब प्रभारी एवं व्यावसायिक प्रवक्ता प्रवीण कुमार शर्मा शामिल रहे।
आरटीओ ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर इनके द्वारा शैक्षिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समन्वयन में प्रशंसनीय भूमिका रही। डॉ. रवि प्रकाश शर्मा को विज्ञान लोकप्रियकरण के लिए राष्ट्रीय-राज्य पुरस्कार मिले हैं। प्रवीण कुमार शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण में सक्रियता दिखाई। डॉ. राजेश कुमार सक्सेना ने बाल प्रोत्साहन कार्यक्रमों में सराहनीय कार्य किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय माध्यमिक शिक्षा परिषद के सहायक सचिव एस एन मिश्र ने भी गुरुजनों को बधाई दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button