गाजियाबाद

संसद परिसर में साधु वेश में प्रदर्शन पर विवाद

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पप्पू यादव की सदस्यता रद्द करने की उठाई मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  लोकसभा परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा साधु-संतों का वेश धारण कर प्रदर्शन किए जाने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र भेजकर सांसद पप्पू यादव की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर का आरोप है कि संसद परिसर में इस प्रकार का प्रदर्शन सनातन परंपरा, साधु-संत समाज और करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने पत्र में कहा कि इस तरह का कृत्य संसद की गरिमा के भी विपरीत है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
गुर्जर ने अपने बयान में यह भी कहा कि यदि अन्य धार्मिक स्थलों या समुदायों से जुड़े मुद्दों पर इस प्रकार का प्रदर्शन नहीं किया जा सकता, तो हिंदू धर्म के प्रतीकों का राजनीतिक प्रदर्शन में उपयोग भी स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि भविष्य में किसी भी धर्म के प्रतीकों और धार्मिक भावनाओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार न हो, इसके लिए सख्त कार्रवाई की जाए।
लोकसभा अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में विधायक ने मामले की जांच कर उचित निर्णय लेने का अनुरोध किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button