संभल

सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सर्किल ने चलाया अभियान

प्रतिबंधित क्षेत्र में घूम रहे कई दर्जन ई रिक्शाओं को किया सीज एवं काटे चालान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

संभल। शहर के ई रिक्शाओं के लिये प्रतिबंधित किये गये क्षेत्र में घूम रहे ई रिक्शाओं पर नगर संभल में विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के संज्ञान में आने पर नगर संभल में शंकर चौराहा से एकता चौकी एवं कोतवाली से डाकखाना तक ए रिक्शाओं के पूर्ण प्रतिबंध होने के बावजूद भी ए-रिक्शाओं का प्रतिबंधित क्षेत्र में आवागमन हो रहा था। जिसको दृष्टिगत रखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट, एवं क्षेत्राधिकारी संभल द्वारा भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान पन्द्रह ई रिक्शा को सीज किया गया है। जिसमें से तीन ई रिक्शा को एकता चौकी में एवं बारह ई रिक्शा को कोतवाली संभल में बंद कराया गया है। पुलिस व प्रसाशन की इस कार्रवाई से पूरे इलाके के ई रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button