बरेली

सावन के हर सोमवार को बरेली में स्कूल-कॉलेज बंद 

जाम और सुरक्षा के मद्देनजर डीएम ने जारी किया आदेश 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । सावन माह में कांवड़ यात्रा के चलते यातायात व्यवस्था और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बड़ा आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार सावन माह के प्रत्येक सोमवार को बरेली महानगर के UP बोर्ड, CBSE, ICSE एवं अन्य बोर्डों से संचालित सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके साथ ही दिल्ली रोड और बदायूं रोड से 05 किमी की परिधि में आने वाले सभी तकनीकी कॉलेज, महाविद्यालय, ITI और पॉलिटेक्निक संस्थान भी बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने से मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनती है, जिससे छात्रों को आने-जाने में असुविधा और दुर्घटना का खतरा रहता है। हालांकि स्कूल-कॉलेजों का समस्त स्टाफ शासकीय कार्यों के लिए उपस्थित रहेगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी बोर्ड, विश्वविद्यालय या आयोग द्वारा पहले से परीक्षा निर्धारित है तो वह यथावत होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button