बोकारो

दो दिवसीय सबकी योजना सबका विकास अभियान

2026- 27अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का ट्रेनिंग कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। दो दिवसीय ट्रेनिंग का अंतिम दिन बोकारो जिले के सभागार कक्ष प्रखण्ड कार्यालय नावाडीह में सबकी योजना सबका विकास अभियान 2026-27 का ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल (GPFT) प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खरपिटो, पोटसो, सुरही, कंजकीरो, पलामू ओर बरई पंचायत के ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के प्रतिभागी शामिल हुए।
सभी प्रतिभागियों को मास्टर ट्रेनर रामबृक्ष मुर्मू, मुखिया के द्वारा ट्रेनिंग दिया गया।
जिसमें ट्रेनर द्वारा सभी प्रतिभागी को सामाजिक विकास योजनाओं के प्रमुख क्षेत्र स्वास्थ और पोषण के मुद्दे के बारे में बताए की मादक पदार्थ की लत, शराब की लत, कुपोषण, साफ़ पेयजल की अभाव, कोविड टीका के प्रति हिचक, प्रजनन स्वास्थ देखभाल का अभाव, के बारे में अच्छे से बतलाए साथ ही पर्यावरण संबंधी मुद्दे के बारे में बतलाए की प्लास्टिक प्रदूषण के बारे, वनों की कटाई, बाढ़ संबंधित ख़तरे, के बारे में भी बतलाए।

महिला और बाल विकास से संबंधित मुद्दे में बतलाए जिसमें माहवारी के बारे में निषेध, महिला ओर बच्चों के खिलाफ हिंसा, बाल विवाह, दहेज़, मानव तस्करी, कन्या भ्रूण हत्या, बाल श्रम के बारे में मुख्य रूप से समझाए।
कार्यक्रम के समापन के समय सभी प्रतिभागी को सुरही मुखिया के हाथों सभी को भारत सरकार का प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में पलाश के ब्लॉक रिसोर्स पर्सन सह फ्रंटलाइन दीपू अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार का ट्रेनिंग से सुदूर इलाकों के क्षेत्रों में लोगों को योजनाओं के बारे में अच्छे से जानकारी होगी और वर्तमान में सरकार के द्वारा जो पूरे भारत में मनरेगा के जगह पे विकसित भारत – जी राम जी अधिनियम लाया गया है जिसमें राष्ट्रीय बिजन के अनुरूप एक सुदृढ़ ग्रामीण विकास ढांचा स्थापित करना है रोज़गार गारंटी प्रत्येक ग्रामीण परिवार के व्यस्क सदस्य द्वारा अकुशल शारीरिक श्रम करने की इच्छा व्यक्त करने पर प्रत्येक साल में 125 दिनों के वैतनिक रोज़गार की गारंटी प्राप्त होगी इस VB – जी राम जी अधिनियम को जन- जन तक पहुंचने के लिए हर एक पंचायत में जागरूकता अभियान चलाने क जरूरत है अन्यथा मनरेगा से पल रहे परिवार को VB – जी राम जी अधिनियम की जानकारी के अभाव में मजदूर पलायन की स्तिथि ओर अत्यधिक बढ़ जाएगी।
इस कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से मुखिया विश्वनाथ महतो, नंदलाल नायक,ललिता देवी, उमेश महतो, कालेश्वरी देवी, पंचायत समिति उर्मिला देवी, उप मुखिया सुनीता कुमारी,पंचायत सचिव कुंदन कुमार दास, भगतू तुरी, अखिलेश्वर महतो, पंचायत सहायक मंटू अग्रवाल,दिलचंद महतो, अशोक कुमार महतो, मीना देवी, कौसर अंसारी, नागेश्वर कुमार,पलाश से ललिता कुमारी, सविता कुमारी, शांति देवी, शिशु कुमारी अन्य प्रतिभागी भी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button