
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने हस्तिनापुर क्षेत्र में संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से युवा एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश एवं प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर यह मनोनयन किए गए।
युवा राष्ट्रीय लोकदल, हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ चौधरी ने वैभव तोमर को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मासूफ अली ने दीपक सिंह को क्षेत्रीय महासचिव मनोनीत किया है।
दोनों नियुक्तियों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, विनय प्रधान (प्रभारी, हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर, रालोद) तथा दिलप्रीत कोहली सहित कई नेताओं ने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर संगीता दोहरे, अनिकेत भारद्वाज, अमित त्यागी, ऋचा सिंह, आतिर रिजवी, सतेंद्र तोमर, ओ.डी. त्यागी, संजय पनवाड़ी, दीपक तोमर, ब्रह्मपाल सिंह तोमर, अभिमन्यु ललसाना, सतीश त्यागी, संजय रसूलपुर, अक्षय अतलपुर, आशीष उर्फ पिंटू, विनय मल्लापुर, गौरव जिटोली, जहीर अब्बासी, हेमंत कुमार सहित अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




