
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह और जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा के निर्देश पर सोमवार को ब्लॉक बिथरी चैनपुर में बाल संरक्षण समिति और ब्लॉक टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। साथ ही दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। बैठक में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर रिंकी सैनी और वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक चंचल गंगवार ने महिलाओं को उनके अधिकारों, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, घरेलू हिंसा से सुरक्षा और लैंगिक समानता के प्रति जागरूक किया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी विमला कुमारी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास, कुपोषण मुक्ति, बाल श्रम और बाल विवाह रोकने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
बैठक का उद्देश्य बाल अधिकारों का संरक्षण, बाल विकास योजनाओं को गति देना और महिला कल्याण योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाना रहा। बैठक में बाल विकास, महिला कल्याण और NRLM के अधिकारी उपस्थित रहे।



