शामली

सावन के पहले सोमवार पर नगर व क्षेत्र के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला।  श्रावण मास के पहले सोमवार पर नगर एवं क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।नगर और आसपास के विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरा वातावरण हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से शिवमय हो उठा। शिवभक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि, खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना की।नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचे। भक्तों ने गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक किया। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button