मथुरा

मथुरा में दो करोड़ की हेरोइन के साथ स्कूटी

सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा जोन और थाना हाईवे पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक किलोग्राम हेरोइन के साथ दो अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी भी कब्जे में ली है। हाईवे थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि मंगलवार देर रात मंडी इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इमरान निवासी ऊपरकोट टीला बोलिशा मस्जिद के पास, थाना ऊपरकोट कोतवाली जिला अलीगढ़ और शहबाज़ निवासी ऊपरकोट टंकी वाली गली, छोटी मस्जिद थाना ऊपरकोट कोतवाली अलीगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे हेरोइन कासगंज से लेकर आए थे और मथुरा में इसकी सप्लाई करने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। हेरोइन की सप्लाई चेन, इसके स्रोत और इससे जुड़े अन्य तस्करों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button