खैरथल
जिला बचाओ संघर्ष समिति के आंदोलन को एक साल पूरा होने पर 7 अगस्त को विशाल मशाल जुलूस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदल कर भृतहरी नगर करने और मुख्यालय खैरथल से अन्यत्र ले जाने की भाजपा नेताओ की मंशा के विरूद्ध खैरथल मे जारी धरने को एक साल पूरा होने पर जिला बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा 7 अगस्त सांय 6 बजे विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। विदित हो जिला बचाओ संघर्ष समिति अपनी मांगो को लेकर खैरथल बंद, विशाल टैक्टर रैली और अन्य विरोध प्रदर्शन पूरे साल मे करती आ रही है विधानसभा मे विधायको के सवाल पर तो जबाब दिया गया है कि सरकार के पास नाम परिवर्तन और मुख्यालय अन्यत्र ले जाने का कोई प्रस्ताव नही है जबकि भाजपा नेताओ ने एक बार भी जनता को आश्वासन नही दिया कि जिला मुख्यालय खैरथल में ही रखा जाएगा नगरपरिषद मे भाजपाई बोर्ड ने भी मुख्यालय की जमीन का पट्टा जारी नही किया। और जनता एक साल से धरने पर बैठी है
जिला बचाओं संघर्ष समिति के गिरीश डाटा ने बताया विशाल मशाल जुलूस भगतसिंह चौंक किशनगढ़ रोड से लक्ष्मी नारायण मंदिर पुरानी मण्डी तक निकाला जाएगा डाटा के अनुसार जुलूस मे बड़ी संख्या में किसान,युवा,व्यापारी और आम नागरिक शामिल होंगे।



