साहेबगंज

टीबी क्षय रोग से पीड़ित पांच मरीजों के बीच पोषण सहायता के तहत फूड पैकेट का वितरण किया

डॉक्टर महमूद आलम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.महमूद आलम ने बुधवार को टीबी क्षय रोग से पीड़ित पांच मरीजों के बीच पोषण सहायता के तहत फूड पैकेट का वितरण किया।उन्होंने अपने हाथों से मरीजों को फूड पैकेट सौंपते हुए नियमित दवा लेने के साथ-साथ पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह दी।डॉ.महमूद आलम ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी से जल्द स्वस्थ होने के लिए दवा के साथ संतुलित एवं पौष्टिक भोजन भी अत्यंत आवश्यक है।सरकार द्वारा टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं,ताकि मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी सकें।इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मियों ने भी मरीजों को उपचार बीच में नहीं छोड़ने,समय पर दवा लेने तथा चिकित्सकों के निर्देशों का पालन करने की अपील की।मरीजों ने फूड पैकेट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।वही मौके पर बीपीएम मनोज यादव,सदाब हुसैन,ठाकुर रंजन,ललित कुमार सिंह,ओर अन्य लोग मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button