बरेली
बरेली पुलिस ने जुलाई में 455 गुम/चोरीशुदा मोबाइल बरामद किए
कुल कीमत करीब 91 लाख रुपये, CEIR पोर्टल और सर्विलांस से मिली सफलता

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरेली पुलिस द्वारा गुम एवं चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में जुलाई 2026 माह में बड़ी सफलता मिली है। एसपी क्राइम मनीष कुमार सोनकर ने बताया कि CEIR पोर्टल एवं सर्विलांस की सहायता से विभिन्न थानों की साइबर टीम द्वारा जुलाई माह में 455 गुम/चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 91 लाख रुपये है। बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष में बरेली पुलिस द्वारा लगभग 6100 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है। इस वर्ष 1 जनवरी से अब तक 3000 से अधिक मोबाइल बरामद किए गए हैं। श्री सोनकर ने बताया कि भारत सरकार के CEIR पोर्टल से प्राप्त सूचना और तकनीकी संसाधनों का प्रयोग कर सूचना विकसित कर वर्तमान यूजर से मोबाइल बरामद किए जा रहे हैं।




