रामपुर शाहबाद
नहाते समय गिरने से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव मित्तरपुर अहरौला में एक अधेड़ की नहाते समय अचानक गिरने से सिर में चोट लग गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। गांव निवासी शखावत (55) घर में नहा रहे थे। इस दौरान वह अचानक से गिर गए। उनकी चीख सुनकर परिजन दौड़कर पहुंचे। और चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


