खैरथल

लघु उद्योग भारती एवं सेंट गोबिंद ने डीआईसीसी खैरथल के साथ किया सामूहिक वृक्षारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन खैरथल-तिजारा के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर खैरथल  अतुल प्रकाश के द्वारा किया गया, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामहेत यादव, एडीएम  शिवपाल जाट, जीएम डीआईसी अभिनंदन सैनी रहे,
सेंट गोबिंद से रविन्द्र ,जयेश सोनी, एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं टीम सहित लघु उद्योग भारती खैरथल के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष गोयल, राजेश यादव राज टेक इंडिया,अनमोल गुप्ता, मुरारी लाल अग्रवाल,विकास शर्मा, नरेंद्र गुप्ता ,किसान नेता टिल्लू शर्मा ,मनीष शर्मा, प्रकाश यादव, विक्रम यादव,प्रमिल जसोरिया,डीआईसीसी के सीताराम शर्मा,के साथ सामाजिक संस्थाओं और आमजन की उपस्थिति में किया गया। इस अभियान के तहत सेंट गोबिन, भिवाड़ी द्वारा पौधरोपण किया गया। पौधों के रख-रखाव की जिम्मेदारी लघु उद्योग भारती, खैरथल द्वारा निभाई जाएगी। इस पूरे कार्यक्रम को डी.आई.सी.सी., खैरथल-तिजारा द्वारा प्रायोजित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने “आओ मिलकर राजस्थान को हरा-भरा बनाएं” के संकल्प के साथ माँ के नाम पर पौधे लगाए। जिला कलेक्टर महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि पेड़ हमें जीवन देते हैं। जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी 3 साल तक देखभाल करनी चाहिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योगपति, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए।
जारीकर्ता:  
लघु उद्योग भारती, खैरथल
सहयोग: जिला प्रशासन, खैरथल-तिजारा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button