
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्रावण मास की पवित्र बेला में हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा श्री हरि मंदिर प्रांगण में भोलेनाथ का प्रदोष पूजन कराया गया। पूजन पंडित सुनील शास्त्री महाराज द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया।
सुबह के सत्र में मंदिर के मुख्य द्वार पर ट्रस्ट समिति द्वारा श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। शाम को अध्यक्ष सुशील अरोड़ा व सचिव रवि छाबड़ा ने भोलेनाथ का पूजन कर जलाभिषेक किया। मंत्रोच्चार के बीच बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि भगवान को अर्पित किए गए।
इस बार यजमान की सेवा का सौभाग्य दीपक अरोरा व राकेश बाजक के परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अश्विनी ओबेरॉय, संजय आनंद, गोविंद तनेजा, रंजन कुमार, अनिल चड्ढा, हरीश लुनियाल, राजेश अरोड़ा व महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं। समापन पर सचिव रवि छाबड़ा ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त कर प्रसाद वितरित किया।



