बरेली
चादरपोशी के बाद लगा लंगर, सैकड़ों जायरीनों को बांटा तबर्रुक
मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट ने मनाया खिदमत का दिन

अकील अहमद नूरी के नेतृत्व में हुआ आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से दरगाह आला हजरत पर चादरपोशी की गई। चादरपोशी के बाद दरगाह तहसीन मियां, पुराना शहर में एक विशाल लंगर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम से पूर्व नियाज-नजर पेश की गई। इसके बाद आए हुए तमाम जायरीनों, राहगीरों और जरूरतमंदों में लंगर वितरित कर तबर्रुक बांटा गया।
यह नेक कार्य ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील अहमद नूरी के नेतृत्व में किया गया। लंगर को सफल बनाने में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने दिनभर खिदमत की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मोमिन चिश्ती, जफर अज़ीज़, मोहसिन रज़ा, डॉ अनीस अहमद, डॉ वसी खान, दारेन रज़ा, अमान खुर्रम सहित कई लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम जाता है।


