शामली

शामली पुलिस ने बिछड़ी 76 वर्षीय वृद्ध महिला को परिजनों से मिलाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान शामली पुलिस ने सेवा और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए हरियाणा के भिवानी निवासी 76 वर्षीय भोली फुलवंती को उनके परिजनों से सकुशल मिलवा दिया।

महिला चार दिन पूर्व हरिद्वार से लौटते समय भीड़ में अपने परिवार से बिछड़ गई थीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें सुरक्षित संरक्षण में लेकर भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। लगातार प्रयासों के बाद परिजनों का पता लगाकर सत्यापन उपरांत महिला को उनकी कांवड़ सहित परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने शामली पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय व्यवहार की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button