बरेली
जिलाधिकारी कार्यालय की लाइव मॉनिटरिंग से अब जुड़े CHC भी जनसुनवाई में CHC की शिकायत पर DM ने तत्काल लिया संज्ञान
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिए कार्रवाई के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी कार्यालय में चल रही लाइव मॉनिटरिंग व्यवस्था को और व्यापक बनाया गया है। अब तहसील, विकास खण्ड व नगर निकायों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी इस प्रणाली से जोड़ दिया गया है।
गुरुवार को जनसुनवाई में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद किया। ग्राम रफियाबाद, फतेहगंज पश्चिमी के एक निवासी ने CHC फतेहगंज पश्चिमी के वार्ड बॉय पर मेडिको लीगल बनवाने के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत की।
DM ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ही MOIC/CMO से लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जांच के बाद दोषी के खिलाफ विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस व्यवस्था से अब स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति व उपचार से जुड़ी शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई हो सकेगी। इससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं में भी समयबद्ध राहत मिलेगी।


