बरेली
उर्स-कांवड़ के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस अधीक्षक यातायात ने किया पैदल गश्त
सीबीगंज क्षेत्र में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उर्स और कांवड़ आयोजनों को देखते हुए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक और पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान ने थाना सीबीगंज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। दोनों अधिकारियों ने मुख्य मार्गों, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। इस दौरान आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। पुलिस अधीक्षक नगर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की गहन जांच और यातायात सुचारू रखने के निर्देश दिए।
गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



