मेरठ

पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकार भी हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी: अजय चौधरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। सावन माह में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-58, दौराला में श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के पत्रकारों ने पहुंचकर सेवा कार्य किया। पत्रकारों ने शिवभक्त भोले को प्रसाद ग्रहण कराया और उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए सेवा में सहभागिता की।
शिविर में पहुंचने पर शिविर संयोजक पंडित दीपक शर्मा ने उपज पत्रकार संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों का स्वागत किया। इस दौरान संगठन के पत्रकारों ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया तथा उनकी कुशलक्षेम पूछी। पत्रकारों ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का भी संदेश देती है।
इस अवसर पर शिविर में सेवा कार्य में जुटे सभी लोगों के योगदान की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपज अध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ना भी पत्रकारों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कांवड़ यात्रा के दौरान देशभर से लाखों शिवभक्त मेरठ के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जाते हैं। ऐसे में उनकी सेवा और सहायता करना समाज के प्रत्येक वर्ग का दायित्व है।
महामंत्री ललित ठाकुर ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा शिविर श्रद्धा, भाईचारे और सहयोग की मिसाल पेश कर रहे हैं।
इस दौरान कोषाध्यक्ष विश्वास राणा, संगठन महामंत्री ताज मोहम्मद, मीडिया प्रभारी अखिल गौतम, जावेद अब्बासी, साजिद फरीदी, हरपाल चौहान और लियाकत मंसूरी अशोक सोम, परमजीत धनकड़, दीपशिखा चौधरी  सहित उपज के पत्रकार साथी मौजूद रहे और उन्होंने शिविर में सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button