बरेली
जिस दौर में कमजोरों की आवाज दबाई जाती थी, उस दौर में वीरांगना फूलन देवी ने बनाई अपनी पहचान – शुभलेश यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी, बरेली द्वारा वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की। उन्होंने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और महिला सम्मान का प्रतीक है। जिस दौर में वंचित वर्गों की आवाज दबाई जाती थी, उस दौर में उन्होंने विपरीत परिस्थितियों का सामना कर अपनी पहचान बनाई। नेता जी मुलायम सिंह यादव ने उन्हें नई दिशा देकर संसद तक पहुंचाया। भाजपा महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन महिलाओं को वास्तविक राजनीतिक भागीदारी नहीं देती। समाजवादी पार्टी महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और राजनीति में बराबर भागीदारी देने की पक्षधर है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि फूलन देवी का संघर्ष सामाजिक व्यवस्था के खिलाफ था। आज युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम संयोजक नवीन कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में जयंती मनाकर नई पीढ़ी को उनके संघर्ष से अवगत कराया जा रहा है। एडवोकेट संत राम कश्यपने सामाजिक न्याय पर विचार रखे। संचालन अशोक यादव ने किया। अंत में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर राजकुमार पाल, अरविंद यादव, सुरेंद्र सोनकर, डॉ. अनीस बेग, पूनम सेन, मनीषा सक्सेना, गुड़िया गंगवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।




