बरेली

थाना इज्जतनगर पुलिस ने अपहरण का किया अनावरण

अपहृत सकुशल बरामद, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : थाना इज्जतनगर पुलिस ने अपहरण की घटना का सफल अनावरण करते हुए अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में  शिवम आशुतोष, ASP/CO तृतीय, बरेली ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत को सुरक्षित बरामद किया और अपहरण में शामिल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई है।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button