हजारीबाग

किराना दुकान की आड़ में बिक रही थी अवैध अंग्रेजी शराब 

आरोपी सतीश मेहता गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग जिले की पदमा ओपी पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर किराना दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब बेचते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरैयाडीह गांव में किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब और बियर की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरैयाडीह स्थित दुकान पर छापेमारी की और अवैध शराब का कारोबार करते हुए आरोपी सतीश कुमार मेहता (पिता- महेंद्र प्रसाद मेहता, निवासी- सरैयाडीह, थाना- पदमा ओपी, जिला- हजारीबाग) को रंगे हाथ धर दबोचा। मामले को लेकर पदमा ओपी में कांड संख्या 277/2026 दर्ज करते हुए अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बियर बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से अलग-अलग ब्रांड्स की कुल 68 बोतलें/कैन बरामद किया गया है। वाही पुलिस द्वारा बताया कि इलाके में किसी भी प्रकार के अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button