बुलंदशहर

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
​शिकारपुर : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया ​प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगांव निवासी धर्मेंद्र की पत्नी रिंकी उम्र लगभग 22 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे के अन्दर मिला बताया जा रहा है कि दोनों की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और धर्मेंद्र मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है मौहल्ले के लोगों के अनुसार रिंकी तीन-चार माह की गर्भवती भी थी ​घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, एसएसआई रुद्रप्रताप सिंह, एस आई अमन कुमार, पुलिस बल के साथ तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ​घटनास्थल पर स्थानीय भाजपा नेता कुलदीप शर्मा, सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा मामले की गहनता से जांच की जा रही है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button